फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी बोले- सिर्फ योगी आदित्यनाथ समझते हैं किसानों का दर्द  

Sat, 21 May 2022 04:55 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी शनिवार को चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल हुए। चौधरी ने सर्किट हाउस में प्रेस कॉंफ्रेंस भी की। 
विज्ञापन
लक्ष्मीनारायण चौधरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार में गन्ना विकास एवं चीनी मिल कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी शनिवार को सीसीएसयू के नेता जी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल हुए। लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि किसानों का दर्द कोई समझता है, तो वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे याद है जब पहले चुनाव हुए तो जिन लोगों को धरतीपुत्र कहा जाता है, उन्होंने सबसे पहले अयोध्या ब्लास्ट के आरोपियों को छोड़ने की वकालत की लेकिन जब योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने सबसे पहले 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने का काम किया। 

यह भी पढ़ें: Tanzeel Ahmed murder: आरोपी मुनीर व रैय्यान का आज होगी सजा, एनआईए अफसर को गोलियों से किया था छलनी
विज्ञापन


लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि चीनी मिल चलने से पहले मैं आप सभी लोगों से विचार-विमर्श करूंगा। जो भी किसानों की समस्याएं होंगी उनको संवाद के जरिए हल किया जाएगा। मैंने इस भूमि को मंदिर माना है, इसकी पूजा में कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के बाद अगर किसानों के बारे में किसी ने सोचा है तो वह योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
 
कहा कि मेरा पूरा जीवन खेती-किसानी में बीता है। किसानों की हर समस्या को हल कराने के लिए मैं हर समय तैयार रहूंगा। ज्ञानवापी के सवाल पर मंत्री लक्ष्मीनारायण बोले कि ज्ञानवापी का क्या मतलब है, वहां तो शिव का मंदिर है।

 

विज्ञापन

सीसएसयू के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने सर्केट हाउस में प्रेस कॉंफ्रेस की। इस दौरान चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को 14 दिन में गन्ना भुगतान कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जो मिल 14 दिन में भुगतान नहीं करेगी उससे विलंब ब्याज दिलाया जाएगा। 

चौधरी ने कहा कि 2002 से 2017 तक जितना गन्ना भुगतान हुआ था उससे अधिक भाजपा सरकार ने पिछले चार साल में करा दिया। योगी सरकार ने सर्वाधिक गन्ना मूल्य घोषित किया। चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों के अच्छे दिन लाने के लिए मिलों की क्षमता वृद्धि कर रही है और बंद मिलो को चला रही है। एथनॉल में 9 फीसदी गन्ना इस्तेमाल हो रहा है, सरकार इसे 20 फीसदी तक करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि वे किसानों के दर्द को समझते हैं और उनसे संवाद करके ही गन्ना विभाग के फैसले लिए जाएंगे। फिलहाल सरकार का लक्ष्य 100 दिन में किसानों को 100 करोड़ भुगतान कराने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें:  LLB Student Murder: तमाशबीन बने ग्रामीण, चिल्लाते रहे परिजन, गोलियां बरसाते रहे बदमाश

किनौनी मिल की होगी जांच
चौधरी ने किनौनी मिल द्वारा चीनी बिक्री के 7 करोड़ रुपये के डायवर्जन पर कहा कि वे इस मामले की जांच कराएंगे। जो भी मिल चीनी भुगतान का डाइवर्जन करेगी उसके खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। 

अखिलेश की मस्जिद में नहीं कोई मूर्ति
पूर्व सीएम अखिलेश यादव के पत्थर और लाल कपड़े के मिलने पर मंदिर बनाने के बयान पर चौधरी बोले कि हमे तो पत्थर में भी भगवान दिखते है। नरसिंह भगवान भी पत्थर से ही निकले थे। अखिलेश की मस्जिद में कोई मूर्ति नहीं होती है, इसलिये वो ऐसा बयान दे रहे है। 

प्राचीन काशी भगवान शिव की
ज्ञानवापी मामले में कहा कि काशी नगरी प्राचीन है और सबसे पुरानी सभ्यता है। ये भगवान शिव का घर है। यहां हर जगह शिव है। मामला कोर्ट में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें