फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर वेब सिरीज बनाएगा मेरठ का प्रोडक्शन हाउस, जनवरी से शुरू होगी शूटिंग

Fri, 18 Oct 2024 06:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

लॉरेंस ए गैंगेस्टर एक वेब सीरीज होगी, जिसमें करीब आठ एपिसोड होंगे। इसमें लॉरेंस की पढ़ाई, प्रेम कहानी से लेकर गैंगेस्टर बनने और जेल जाने की कहानी दिखाई जाएगी। 2025 के अंत में इसे रिलीज करने की योजना है।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ का फायर फॉक्स प्रोडक्शन हाउस गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर वेब सीरीज का निर्माण करेगा। इसमें काला हिरण शिकार से लेकर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को भी दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन

फायर फॉक्स प्रोडक्शन हाउस के मालिक अमित जानी ने शुक्रवार को बताया कि इससे पहले वह कराची टू नोएडा नाम से एक फिल्म का निर्माण कर चुके हैं। उदयपुर में कन्हैया लाल टेलर की हत्या पर फिल्म की शूटिंग चल रही है, जो कि कुछ महीने में रिलीज कर दी जाएगी। 

अमित जानी ने बताया कि अब उनका अगला प्रोजेक्ट लॉरेंस ए गैंगेस्टर होगा, यह एक बेव सीरीज होगी, जिसमें करीब आठ एपिसोड होंगे। इसमें लॉरेंस की पढ़ाई, प्रेम कहानी से लेकर जेल जाने और गैंगेस्टर बनने की कहानी दिखाई जाएगी। इसकी कहानी पर काम शुरू हो चुका है। स्क्रिप्ट और स्क्रीन प्ले जल्द पूरा कर लिया जाएगा। कास्टिंग दीपावली के बाद होगी। काला हिरण शिकार, सिद्धू मूसेवाला मर्डर और बाबा सिद्दीकी की हत्या का एपिसोड भी रखा गया है। 
 
विज्ञापन

जानी का कहना है कि हम किसी गैंगेस्टर का महिमामंडन करने के लिए ये वेब सीरीज नहीं बना रहे, हमारा उद्देश्य सच्ची कहानी को लोगों के सामने लाना है। वेब सिरीज को बड़े से बड़े प्लेटफार्म पर रिलीज कराने का प्रयास किया जाएगा। शूटिंग जनवरी में शुरू होगी और 2025 के अंत तक रिलीज कराने का प्रयास रहेगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें