फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : लोक निर्माण और सिंचाई विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, बदले सभी अधिकारी

Sat, 17 Jul 2021 07:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में अधीक्षण अभियंता देवेश शर्मा के स्थान पर कानपुर से आए जय सिंह को नया अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। वहीं, निर्माण और प्रांतीय खंड से चार सहायक अभियंताओं के तबादले भी कर दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण और सिंचाई विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए गए। लोक निर्माण विभाग में सभी प्रमुख अधिकारियों को बदल दिया गया है। इसमें से कुछ को पदोन्नति दी गई हैं। वहीं, अन्य को दूसरे जिलों में भेज दिया गया है। इसमें अधीक्षण अभियंता से लेकर सहायक अभियंता तक के अधिकारी शामिल हैं।  पिछले कई दिनों से तबादला एक्सप्रेस चली हुई है। इसमें जिले में अभी तक सबसे अधिक तबादले लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग में हुए हैं।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग में अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड अरविंद कुुमार को बरेली में निर्माण खंड में इसी पद पर भेज दिया गया है। वहीं, उनके स्थान पर अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है। इसके अलावा अधिशासी अभियंता निर्माण खंड सीपी सिंह को पदोन्नति देकर सहारनपुर का अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। उनके स्थान पर बलरामपुर से आए देवपाल सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा अधीक्षण अभियंता संजीव भारद्वाज को मुख्य अभियंता पद पर पदोन्नति देकर आगरा जोन की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, उनकी पदोन्नति तीन महीने हो गई थी। वह वाराणसी में मुख्य अभियंता के साथ मेरठ और सहारनपुर में अधीक्षण अभियंता की जिम्मेदारी संभाले हुए थे। उनके स्थान पर रविंद्र सिंह को अधीक्षण अभियंता बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में अधीक्षण अभियंता देवेश शर्मा के स्थान पर कानपुर से आए जय सिंह को नया अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। वहीं, निर्माण और प्रांतीय खंड से चार सहायक अभियंताओं के तबादले भी कर दिए गए हैं।

वहीं, सिंचाई और जल संसाधन विभाग गंगा के मुख्य अभियंता महेश चंद का भी तबादला लखनऊ कर दिया गया है। उनके स्थान पर लखनऊ मुख्य प्राविधिक परीक्षक लोनिवि से संदीप कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा गंगनहर सिंचाई विभाग मेरठ डिविजन के अधिशासी अभियंता आशुतोष सारस्वत को प्रतापगढ़ में शारदा सहायक खंड भेज दिया गया। उनके स्थान पर लखनऊ प्रमुख अभियंता कार्यालय से नीरज कुमार को मेरठ खंड गंगनहर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अतिरिक्त ड्रेनेज खंड गंगा के अधीक्षण अभियंता एचएन सिंह को मुरादाबाद भेज दिया गया।  वहीं गंगनहर मंडल संचालन के अधीक्षण अभियंता वीके मिश्रा को लखनऊ, ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता द्रुण कुमार का तबादला सिंचाई खंड फर्रुखाबाद कर दिया गया। उनके स्थान पर बरेली से हैंड वर्क्स खंड शारदा नहर के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार को भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें