मेरठ मेें रात्रि कर्फ्यू और बाजार बंदी के बीच हो रही खींचतान को देखते हुए डीएम ने संयुक्त व्यापार संघ की मांग पर रात्रि कर्फ्यू 10 बजे से लागू करने का आदेश दिया है। वहीं बाजार रात 8 बजे तक ही खुलेंगे।
डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि बाजार खुलने का समय रात 8 बजे तक का है। लेकिन कर्फ्यू भी रात्रि 8 बजे से ही शुरू होता है। जिसे लेकर तमाम शिकायतें व्यापारियों की तरफ से आ रही थीं। इस व्यवहारिक पहलू को देखते हुए अब रात्रि कर्फ्यू जहां 10 बजे से शुरू होगा, वहीं बाजार रात 8 बजे तक खुलेंगे।
हालांकि व्यापारियों ने रात मेें बाजार 9 बजे तक खोलने और कर्फ्यू रात में 10 बजे से शुरू करने की मांग की थी। डीएम ने उनकी रात्रि कर्फ्यू 10 बजे से लागू करने की मांग तो स्वीकार की है। लेकिन बाजार अब रात में 8 बजे ही बंद होंगे। ताकि बंद शटर के पीछे व्यापारी अपनी दुकान का सामान व्यवस्थित कर कर्फ्यू लागू होने से पहले अपने घर पहुंच सकें।
शनिवार व रविवार को दूध, दवा के बिकेगी शराब
शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 05 बजे तक संपूर्ण लॉक डाउन रहेगा, जिसका सख्ती से पालन कराया जायेगा। लेकिन इस दौरान जिले में सिर्फ दूध, दवा और शराब की दुकानें ही खुलेंगी। पिछले दो सप्ताह से शराब की दुकानें भी संपूर्ण लॉक डाउन में बंद थी। लेकिन अब शासन का आदेश आया है कि शनिवार और रविवार के संपूर्ण लॉकडाउन में शराब की दुकानें भी खुली रहेंगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/