फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हस्तिनापुर बोर्ड बैठक में नहीं पहुंचे कई सभासद, मीडिया पर रोक, सैकड़ों बीघा भूमि से जुड़ा है मामला

Fri, 14 Jun 2024 02:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

हस्तिनापुर में सैकड़ों बीघा भूमि से जुड़े मामले को लेकर नगर पंचायत द्वारा शुक्रवार को बोर्ड बैठक बुलाई गई। हालांकि कई सभासदों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए। पढ़ें क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में माैजूद अधिकारी व सभासद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तिनापुर में सैकड़ों बीघा भूमि से जुड़े मामले को लेकर नगर पंचायत द्वारा शुक्रवार को बोर्ड बैठक बुलाई गई थी, जिसमें  दो घंटे बाद भी कई सभासद नहीं पहुंचे  जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के साथ-साथ नायब तहसीलदार भी बोर्ड बैठक में पहुंचे। अभी तक कहीं सभासदो के बोर्ड बैठक में नहीं पहुंचने से कोरम पूरा नहीं हुआ है। नगर पंचायत के कर्मचारी लगातार सभासदों को बुलाने के लिए संपर्क में लगे रहे।
विज्ञापन


हस्तिनापुर नगर पंचायत के द्वारा आयोजित बोर्ड बैठक में दो घंटे देरी से कुल छह सभासद मौके पर पहुंचे, जबकि अधिशासी अधिकारी राजीव जैन का कहना है कि कोरम पूरा करने के लिए आठ सभासद होने चाहिए नगर पंचायत के कुल 15 सभासद हैं, जिनमें से जो सभासद बोर्ड बैठक में नहीं पहुंचे और सभी ने अपने फोन भी स्विच ऑफ कर लिए हैं।

एक सभासद ने नाम ने छापने की शर्त पर बताया कि प्रशासनिक अधिकारी बोर्ड बैठक में पहुंचने के लिए दबाव बना रहे हैं। मामला कस्बे में मौजूद अरबों रुपए की सैकड़ों बीघा भूमि से जुड़ा है। जहां पर किसी सभासदों को दबाव में लेकर प्रस्ताव पास किया जाना है, जिसकी भनक सभासदों को पहले से ही थी। इस कारण वह बोर्ड बैठक में शामिल होने के लिए नहीं पहुंचे हैं फिलहाल मवाना तहसील के दो नायब तहसीलदार नगर पंचायत में डेरा डाले हुए हैं।
 
विज्ञापन

एकांत में कराई बोर्ड बैठक एसडीएम में लगाई मीडिया पर रोक
हस्तिनापुर में शुक्रवार को नगर पंचायत में आयोजित बोर्ड बैठक में घंटे तक का सही सभासद नहीं पहुंचे करीब 1:30 बजे एसडीएम अंकित कुमार दो सभासदों को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचे जहां पर बोर्ड बैठक आयोजित की गई। वहीं बोर्ड बैठक में मीडिया के प्रवेश पर रोक लगा दी। एसडीएम अंकित कुमार ने कहा कि अधिकारियों को अपना काम करने दीजिए। बाद में सब कुछ बता दिया जाएगा।

फिलहाल एकांत में नगर पंचायत के सभासदों के साथ बैठक की जा रही है। जहां पर एसडीएम अंकित कुमार के साथ दो नायक तहसीलदार और अधिशासी अधिकारी मौजूद हैं।

हालांकि अभी भी कई सभासद इस बोर्ड बैठक में मौजूद नहीं है। कोरम पूरा करने के लिए कुछ सभासदों को एसडीएम अपने साथ लेकर नगर पंचायत पहुंचे थे। यहां किसी बड़े मामले के प्रस्ताव पास करने की बात कही जा रही है, जिसकी तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें