फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: महिला चिकित्सक को सिरफिरे ने दी तेजाब फेंकने की धमकी, खुद को बताया राज्यसभा सांसद का पीए

Tue, 20 Aug 2024 12:52 PM IST
डिंपल सिरोही अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में बेटियां मनचलों के खाैफ में जी रही हैं। सोमवार को मेरठ के किठाैर थानाक्षेत्र में एक अस्पताल में कार्यरत महिला को सिरफिरे ने तेजाब हमले की और उसे जान से मारने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
पटियाला में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में कार्यरत महिला चिकित्सक से युवक ने फोन पर अश्लील बात की। विरोध करने पर आरोपी ने खुद को राज्यसभा सदस्य का पीए बताते हुए रौब गालिब किया और बात नहीं करने पर चिकित्सक को जान से मारने और तेजाब फेंकने की धमकी दी। पीड़िता ने किठौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


दिल्ली निवासी महिला चिकित्सक किठौर क्षेत्र के एक अस्पताल में कार्यरत है। 16 अगस्त की रात करीब 10 बजे अस्पताल का कर्मचारी हापुड़ के गांव मुक्तेश्वरा निवासी सुमित शर्मा को अपने साथ लेकर आया था। सुमित ने बताया था कि उसे अपनी पत्नी का उपचार कराना है।
विज्ञापन

उसके बताए अनुसार पत्नी को लाने के लिए कहा गया। इसके लिए उसने महिला चिकित्सक से मोबाइल नंबर ले लिया। रात करीब 10:30 बजे उसने कॉल की और अश्लील बात करने लगा। उसने यह भी बताया कि वह राज्यसभा सांसद का पीए है। अन्य बड़े नेताओं से भी उसकी नजदीकी है।
 
चिकित्सक ने इसकी सूचना रात में ही अस्पताल के स्टाफ को दी। स्टाफ के लोगों ने बताया कि सुमित अस्पताल के कर्मचारी के साथ सुबह से ही शराब पी रहा था। वह दोनों रिवॉल्वर और पिस्टल लेकर आए थे। 

आरोपी चिकित्सक की पोस्टिंग के बारे में सारी जानकारी रखता है और उनका पीछा करता है। आरोपी ने जान से मारने और कहीं भी नौकरी न करने देने की धमकी दी। यदि बात नहीं की तो चेहरे पर तेजाब फेंकने की भी धमकी दी है। आरोपी की कुछ कॉल रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें