फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी:  मेरठ के गंगानगर में उत्तराखंड निवासी युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Thu, 15 Jul 2021 12:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बताया गया कि मृतक रामचंद्र मूल रूप से उत्तराखंड का निवासी था। गंगानगर में रहकर आरओ लगाने का काम करता था।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और विलाप करती मृतक की पत्नी - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गंगानगर में बुधवार रात एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी आत्महत्या करने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय रामचंद्र गंगानगर के आई ब्लॉक स्थित आई 570 मकान में परिवार के साथ रहता था। बुधवार रात वह परिवार के साथ घर में ही सोया था।

पत्नी व बच्चे आंगन में सोए थे जबकि रामचंद्र कमरे में सो रहा था।  गुरूवार को पत्नी कमरे में पहुंची तो उसे शव पंखे पर लटका मिला।

आत्महत्या की सूचना मिलने पर गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गंगानगर पुलिस के अनुसार व्यक्ति के शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल कारण पता चल सकेंगे। उधर आत्महत्या की घटना के बाद मृतक की पत्नी पूजा व दो बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


रामचंद्र मूल रूप से उत्तराखंड का निवासी था। गंगानगर में रहकर आरओ लगाने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें