फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मेरठ : दौराला में युवक की गोली मारकर हत्या, शमशान के नजदीक पड़ा मिला शव

Wed, 04 Aug 2021 10:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पुलिस के अनुसार युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मौके पर मिले आई कार्ड से पुलिस ने युवक की पहचान लखनऊ निवासी अजय कुमार के रूप में की।
meerut murder, मेरठ में हत्या - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के लोहिया गांव स्थित शमशान के पास बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। युवक के सिर में गोली मारकर हत्या की गई। मौके पर युवक का आई कार्ड बरामद हुआ, जिससे उसकी शनाख्त की गई। 


 जानकारी के अनुसार लोहिया गांव स्थित शमशान के पास बुधवार सुबह एक शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी दौराला पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
 

पुलिस के अनुसार युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। वहीं, मौके पर मिले आई कार्ड से पुलिस ने युवक की शनाख्त लखनऊ निवासी अजय कुमार के रूप में की।


 

पुलिस ने बताया कि अजय दौराला चीनी मिल में सुपरवाइजर का काम करता था और दौराला कसबे की बंगला कॉलोनी में किराए पर रहता था। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें