मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के न्यू इस्लामनगर निवासी युवक ने मामूली विवाद के चलते रविवार को पत्नी को तलाक दे दिया। इसकी जानकारी पर विवाहिता के मायके वाले पहुंच गए और पंचायत की।
यहां किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसी दौरान एक पक्ष की तरफ से गोलियां चलाई गईं। न्यू इस्लामनगर निवासी युवक की शादी तीन वर्ष पूर्व हापुड़ निवासी युवती से हुई थी। आरोप है कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी में काफी दिन से विवाद चल रहा था। इसके चलते युवक ने रविवार को पत्नी को तलाक दे दिया।
यह भी पढ़ें: शादी की तैयारियों में व्यस्त थे परिजन, उधर दरोगा बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, डोली की जगह घर से उठी अर्थी
आरोप है कि युवक ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर ससुराल पक्ष पर चार से पांच राउंड गोलियां चला दीं। इसके बादविवाहिता के मायके वाले उसे लेकर हापुड़ जाने लगे तो युवक पक्ष ने उन्हें फतेहउल्लापुर चौकी पर रुकवा लिया।
विवाहिता के परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके पश्चात फतेहउल्लापुर चौकी पुलिस ने उन्हें जाने दिया। वहीं, युवक पक्ष ने लिसाड़ी गेट थाने में विवाहिता पक्ष पर मारपीट और गोली चलाते हुए विवाहिता को ले जाने की तहरीर दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/