मेरठ में एसएसपी अविनाश पांडेय ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए लंबे समय से एक ही थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। इस दौरान नौचंदी थाना प्रभारी को अपराध शाखा भेज दिया गया, जबकि एक निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन
नौचंदी थाना प्रभारी को भेजा अपराध शाखा
एसएसपी ने नौचंदी थाना प्रभारी इलम सिंह को अपराध शाखा में भेज दिया है। बताया गया कि उनके खिलाफ विभिन्न मामलों में शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। इसके अलावा निरीक्षक प्रतिभा सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस विभाग में लंबे समय से जमे कर्मियों को हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कई थानों के प्रभारी भी बदले
निरीक्षक जितेंद्र सिंह को कंकरखेड़ा प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक पंकज कुमार को कोतवाली प्रभारी, निरीक्षक विनय कुमार को गंगानगर प्रभारी और निरीक्षक अनूप सिंह को नौचंदी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा निरीक्षक महावीर सिंह को साइबर थाना प्रभारी, निरीक्षक महेश राठौर को अपराध रेलवे सड़क और निरीक्षक अतुल कुमार को देहली गेट प्रभारी बनाया गया है। देहली गेट प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार को कोतवाली निरीक्षक अपराध के पद पर भेजा गया है।
उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव
उपनिरीक्षक पूजा पवार को रोहटा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। उपनिरीक्षक रवींद्र कुमार को बहसूमा का थानाध्यक्ष, उपनिरीक्षक अनुराग सिंह को थाना टीपी नगर और उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार को मुंडाली का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
उपनिरीक्षक रामगोपाल सिंह को खरखौदा में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही एसएसपी ने 18 अन्य उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया है।