फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हस्तिनापुर क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, दो जेसीबी और दो डंपर सीज

Wed, 01 Apr 2026 10:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी और मिट्टी से भरे दो डंपरों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।

 

विज्ञापन
अवैध खनन में पकड़ कर थाने लाई गई जेसीबी मशीन स्रोत संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। किसानों की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने छापा मारकर दो जेसीबी मशीन और मिट्टी से भरे दो डंपरों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।

किसानों की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
सैफपुर कर्मचंदपुर गांव के किसानों ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि उनके खेतों के पास जेसीबी मशीनों से गहराई तक अवैध खनन किया जा रहा है। किसानों का कहना था कि इससे जमीन को नुकसान पहुंच रहा है और भविष्य में खेती पर भी इसका असर पड़ सकता है। किसानों की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

छापेमारी में पकड़ी गई मशीनें
मंगलवार देर रात तहसील प्रशासन की टीम ने इकवारा गांव के पास छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में लगी दो जेसीबी मशीन और मिट्टी से लदे दो डंपरों को मौके से पकड़ लिया गया। प्रशासन ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया और आगे की कार्रवाई के लिए थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

डंपरों पर नहीं लगी थी नंबर प्लेट
नायब तहसीलदार अंकित तोमर ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि दोनों डंपरों के पीछे नंबर प्लेट तक नहीं लगी थी। इससे अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था।

तहसीलदार मवाना निरंकार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें