मेरठ में पत्नी की अंगुली काटने के मामले में मेजर पति अर्जुन राठी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पत्नी का आरोप है कि सुसराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। शादी के कुछ साल बाद से ही दोनों के बीच संबंध बिगड़ते चले गए और मारपीट तक पहुंच गए।
सदर बाजार निवासी पूजा तोमर पुत्री सुदेशपाल सिंह की शादी आठ साल पहले कंकरखेड़ एरा असपन गार्डन निवासी मेजर अर्जुन राठी पुत्र कृष्णपाल सिंह से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग कर रहे हैं। दहेज नहीं देने पर पति ने पिटाई कर धारदार हथियारों से पत्नी की अंगुली काट दी।