फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हाईवे पर टायर फटने के बाद अनियत्रित होकर कार से टकराई महिंद्रा पिकअप, कई घायल

Tue, 22 Oct 2024 02:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव नालपुर स्थित बस स्टैंड के सामने टायर फटने से पिकअप हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। यहां गांव नालपुर स्थित बस स्टैंड के सामने टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर रोड के दूसरी ओर से आई महिंद्रा पिकअप सवारी से भरी एक कार के सामने आ गई।
विज्ञापन


दोनों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई, जिसमें कार सवार भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव तोड़ी से बरात में हापुड़ की ओर जा रहे करीब सात व महिंद्रा पिकअप सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे पुलिस व राहगीरों ने सभी को एनसीआर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया है,जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें