फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: राजपूत समाज की महापंचायत का आयोजन, भाजपा का बहिष्कार, बोले- जो BJP को हराएगा उसे जाएगा हमारा वोट

Tue, 16 Apr 2024 02:10 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के खेड़ा गांव में राजपूत समाज की स्वाभिमान महापंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में भाजपा का पूर्ण बहिष्कार करने का एलान किया गया। इस समाज के लोगों का कहना कि जो भाजपा प्रत्याशी को हराएगा, हमारा वोट उसे ही जाएगी।
विज्ञापन
राजपूत समाज की महापंचायत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के गांव खेड़ा में आज मंगलवार को राजपूत समाज की स्वाभिमान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण सहित समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के उद्देश्य से राजपूत समाज महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


वहीं, आयोजकों का दावा है कि महाकुंभ में सहारनपुर और मेरठ मंडल सहित हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड आदि विभिन्न राज्यों से राजपूत समाज के भारी संख्या में लोग पहुंच रहे है। इस समाज के लोगों का कहना कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा।

विज्ञापन

राजपूत समाज की महापंचायत। - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि जो भी राजनीति पार्टी समाज को हिस्सेदारी देगी और भाजपा प्रत्याशी को हराएगा, हमारे समाज का वोट उसे ही जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि राजपूतों ने जंग छेड़ दी, हमें अब इससे पीछे नहीं हटना है। हमें इतिहास को दोहराना है। उन्होंने कहा हमारे समाज की जितनी संख्या उतनी हिस्सेदारी चाहिए।



यह भी पढ़ें: Meerut: नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारी को जूते-चप्पल से पीटा, पीड़ित ने एसएसपी को दिखाया वीडियो, कार्रवाई की मांग

कहा कि इसी खेड़ा राजपूत सभा की पंचायत से 2014 में भाजपा की सरकार आई थी। इसी पंचायत से सरकार को उखाड़ना है। हमें मुस्लिम राजपूत लोगों को गले से लगाकर चलना है।

यह भी पढ़ें: भयावह मंजर: न थम रहे आंसू न रुक रहीं सिसकियां, मासूमों सहित जिंदा जल गए थे सात लोग, घटना से हर कोई सहमा

इस सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया गया। इस दौरान पंचायत में वक्ताओं के निशाने पर भाजपा सरकार रही। उन्होंने कहा कि देश में सैनी समाज के 80 टिकट काटे गए हैं। टिकट नहीं मिलने पर समाज में भारी रोष है। कैराना से बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा भी पहुंचे।

क्षत्रिय महाकुंभ में कहा कि जो भाजपा को हराएगा क्षत्रिय समाज उसे ही वोट करेगा। महाकुंभ में भाजपा पर टिकट देने में समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि महापुरुषों के इतिहस से छेड़छाड़ की गई है। महाकुंभ में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली क्षेत्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान आदि प्रांतों से भारी संख्या में क्षत्रिय समाज के जिम्मेदार लोग भी पहुंचे।
विज्ञापन

2013 में दंगे के दौरान खेड़ा महापंचायत ने देश मे भाजपा को सरकार बनाने का मौका दिया। वहीं, अब इसी ऐतिहासिक मैदान में भाजपा का सफाया किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें