फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू परिसर में दारू पार्टी: गर्ल्स हॉस्टल के पास चली शराब और मुर्गा, वीडियो देखकर छह की हुई पहचान

Wed, 18 Nov 2026 10:54 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut news: सीसीएसयू परिसर में कर्मचारियों का शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुआ। ड्यूटी रूम में अनुचित गतिविधि और छात्रावास की नजदीकी को विश्वविद्यालय प्रशासन ने गंभीर मामला माना। वीडियो में दिख रहे कर्मचारियों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
शराब पार्टी करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित गर्ल्स हॉस्टल के नजदीक बिजलीघर के ड्यूटी रूम में शराब पीने का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रकरण में छह कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई है। रजिस्ट्रार अजय कृष्ण यादव ने बुधवार शाम वायरल फुटेज में दिखाई दे रहे कर्मचारियों की पहचान के आधार पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


Trending Videos

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, बिजलीघर का संबंधित कक्ष कर्मचारियों के ड्यूटी संबंधी कार्यों के लिए निर्धारित है। ऐसे स्थान पर शराब पार्टी करना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। परिसर में छात्राओं के छात्रावास के समीप इस तरह की गतिविधि सामने आने को भी प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। वीडियो में विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारी दिखाई दे रहे हैं। जांच समिति पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
 
विज्ञापन

इसके बाद जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले में दोषी पाए जाने वालों के प्रति सख्ती बरती जाएगी। उधर छात्र प्रतिनिधि अक्षय बैंसला ने छात्रों पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताते हुए आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि कुछ कर्मचारी अपने कृत्य को उचित ठहराने के लिए गलत तथ्य प्रस्तुत कर रहे हैं। छात्रों से जुड़े ऑडियो और वीडियो को भी भ्रामक तरीके से प्रसारित कर मूल मुद्दे से ध्यान हटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तथ्यों को सामने लाने की मांग से छात्र पीछे नहीं हटेंगे।

ये भी देखें...
मेरठ: सूरजकुंड पर बनेगा चार मंजिला व्यावसायिक भवन, 224 दुकानें और 150 वाहनों के लिए होगी पार्किंग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें