फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आकाशीय बिजली गिरते ही धराशायी हुई कच्ची छत, कमरे में सो रहे भाइयों पर गिरा मलबा, एक की दर्दनाक मौत

Fri, 12 Jun 2026 10:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के जानी क्षेत्र के टिकरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। घर की छत का हिस्सा गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
बारिश में गिरी छत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर की छत पर बिजली गिरने के बाद निर्माण सामग्री नीचे कमरे में आ गिरी, जिससे दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन


सोते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार टिकरी गांव निवासी ऋषिपाल के पुत्र रचित और रितेश अपने मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से छत की सीमेंट की कड़ियां टूटकर उनके ऊपर आ गिरीं। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें: Meerut: सात मिनट में पहुंचे दौराला, आउटर रिंग रोड ने बदली तस्वीर, इंटरचेंज के बिना अधूरा सपना
विज्ञापन


अस्पताल ले जाने पर एक को मृत घोषित किया
परिजन दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए शिवम नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने रितेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं रचित का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


गांव में शोक का माहौल
अचानक हुए इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी बड़ी संख्या में पीड़ित परिवार के घर पहुंच रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में भय और दुख का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें