फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाली के विवाद में पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपियों पर फायरिंग का भी आरोप, पीड़ित अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र के गांव चिंदौड़ी में खेत की नाली साफ करने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने जमील उसके बेटे दिलशाद व ग्रामीण तेजवीर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर घायल हो गए। आरोपियों पर फायरिंग करने का भी आरोप है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चिंदौड़ी निवासी उस्मान ने बृहस्पतिवार को इंचौली थाने पर तहरीर दी। बताया कि बुधवार को उसके पिता जमील का पड़ोसियों के बीच खेत की पानी की नाली में घास साफ करने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपी के परिवार की महिलाओं ने उनके घर पर ईंट-पत्थर फेंककर हमला कर दिया था। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे पिता-पुत्र व एक अन्य ग्रामीण के साथ खेत पर पहुंचे थे। यहां हमलावर पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने पीड़ित पक्ष से गाली-गलौज कर दी। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। फायरिंग में पिता-पुत्र बाल-बाल बचे आरोपियों ने तमंचे की बट से दिलशाद के सिर पर वार किया, जबकि अन्य लोगों ने भी मारपीट की। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें