फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नौचंदी मेले में महिला पुलिसकर्मियों पर किया भद्दा कमेंट, वीडियो वायरल होने पर दो पकड़े

Thu, 26 Jun 2025 11:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

आदिल नाम के युवक ने नौचंदी मेले में अपने साथियों संग घूमते समय वहां तैनात महिला पुलिसकर्मियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। वीडियो वायरल होने पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौचंदी मेले में ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मियों पर अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाने वाले आरोपी अमन और समीर निवासी गली नंबर 15 जाकिर कालोनी लोहिया नगर को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरोपी आदिल निवासी गली नंबर 14 जाकिर कालोनी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

नौचंदी मेले में महिला पुलिसकर्मियों पर अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ था। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। वीडियो बनाने वाले युवक का नाम आदिल निवासी जाकिर कालोनी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन

आदिल के दो साथी अमन और समीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सर्विलांस के माध्यम से आदिल की घेराबंदी में लगी हुई है। सचिन सिरोही ने कहा कि यदि मुख्य आरोपी आदिल पकड़ में नहीं आया तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। वहीं एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें