फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सल्फास खाने वाली आबिदा ने दिया बेटे को जन्म, जैद का भी उपचार जारी, बेटी की मौत का पता चलते ही फफक पड़ी

Thu, 26 Jun 2025 11:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पति राशिद से विवाद होने पर आबिदा ने अपने बेटे और बेटी समेत सल्फास खा लिया था। पांच साल की बेटी जायरा की मौत हो गई थी, जबकि आबिदा और दो साल के बेटे जैद का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
जायरा की फाइल फोटो और अस्पताल में भर्ती मां और बेटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जटौली गांव में बुधवार शाम 27 वर्षीय गर्भवती आबिदा ने पति राशिद से विवाद के बाद बच्चों सहित पानी में मिलाकर सल्फास खा लिया था। देर शाम पांच वर्षीय बेटी जायरा की अस्पताल में मौत हो गई थी। महिला व उसके दो वर्षीय बेटे जैद का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, बृहस्पतिवार को महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। फिलहाल नवजात को नर्सिंग यूनिट में रखा गया है। वहीं, बेटी की मौत का पता चलने पर आबिदा रो रही है। उसने रोते हुए कहा-बच्चों का चेहरा दिखाओ। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के शव का विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

आबिदा के अनुसार उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व लाला मोहम्मदपुर गांव निवासी राशिद से हुई थी। राशिद शादी के बाद से ही ससुराल में रह रहा है। उनके बेटी जायरा व बेटा जैद हुए। राशिद फल व सब्जी का फेरी लगाने का काम करता है। वह काफी समय से काम नहीं कर रहा था। इसे लेकर दपंती में विवाद रहता था। 
 
विज्ञापन

बुधवार रात भी झगड़ा होने के बाद राशिद घर से बाहर निकल गया था। इसी दौरान आबिदा ने बच्चों सहित पानी में सल्फास मिलाकर खा लिया था। सल्फास खाने के बाद तीनों की हालत गंभीर हो गई थी। परिजनों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया था। बेटी की मौत हो गई थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि बच्ची का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें