बाहर रुकने के लिए 60 रुपये प्रतिदिन खिलाड़ी
कमरे कम होने के कारण शहर की विभिन्न धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था की जाती है। जबकि खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों को बाहर ठहराने के लिए एक खिलाड़ी को मात्र 60 रुपये प्रतिदिन दिया जाता है। जिससे स्टेडियम अधिकारियों के सामने समस्या और भी विचित्र हो जाती है। जिसको लेकर स्टेडियम अधिकारी कई बार मामले को लेकर खेल विभाग को पत्र भी लिख चुके हैं। जबकि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तरीय खेलों को शुरू करने की तैयारी में हैं।
बाहर ठहरे खिलाड़ियों को खाना वितरण में भी समस्या
प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्टेडियम के बाहर ठहरने वाले खिलाड़ियों को खाना वितरण करने में भी समस्या होती है। अधिकारियों के अनुसार बाहर ठहरने वाले खिलाड़ियों को खाने के समय स्टेडियम में आने को कहा जाता है। जबकि अधिकतर खिलाड़ी समय पर नहीं आ पाते हैं। ऐसे में खिलाड़ियों को खाना भेजना भी चुनौती से कम नहीं होता।
खेल मंत्रालय और खेल विभाग को स्टेडियम में मेहमान खिलाड़ियों के ठहरने को लेकर कई बार पत्र लिखा जा चुका है। जिसके बारे में उप्र खेल मंत्री चेतन चौहान से वार्ता हुई है। जल्द मेहमान खिलाड़ियों के ठहरने को लेकर स्टेडियम में अतिरिक्त कमरों का निर्माण होगा।
- आले हैदर, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/