फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेडिकल काॅलेज में जूनियर डाॅक्टर पर हमला, विरोध में डाॅक्टरों की हड़ताल, इमरजेंसी में प्रवेश रोका

Tue, 01 Oct 2024 12:33 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ मेडिकल इमरजेंसी में सोमवार रात महिला की मौत को लेकर तीमारदारों द्वारा जूनियर डाॅक्टर पर हमले से अन्य डाॅक्टरों में आक्रोश फैल गया। इमरजेंसी में प्रवेश रोक दिया गया और मंगलवार सुबह हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
मेडिकल में हड़ताल करते जूनियर डाॅक्टर व परेशान मरीज बाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ मेडिकल इमरजेंसी में सोमवार रात महिला की मौत को लेकर तीमारदारों के जूनियर डाॅक्टर मनीष पर हमले से अन्य डाॅक्टरों में आक्रोश है। उन्होंने काम ठप कर इमरजेंसी में मरीजों व तीमारदारों का प्रवेश रोक दिया। इससे मरीजों व उनके तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर रात तक सीनियर डाॅक्टर और पुलिस अधिकारी जूनियर डॉक्टर को समझाने में जुटे रहे। वहीं मंगलवार सुबह जूनियर डाॅक्टर हड़ताल पर चले गए।

विज्ञापन


सोमवार रात नौ बजे महिला की मौत के बाद मेडिकल इमरजेंसी में दोनों पक्षों हुई मारपीट के बाद जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद परिजन महिला का शव छोड़कर चले गए। वहीं, जूनियर डाॅक्टरों ने काम ठप कर दिया। पुलिस ने जूनियर डाॅक्टरों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे आरोपियों की गिरफ्तारी की  मांग पर अड़े रहे।

यह भी पढ़ें: BKU Protest: वार्ता विफल, पांचवें दिन भी थाने पर डटे किसान, गन्ना समिति चुनाव में धांधली की सीएम से की शिकायत

विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान, डॉ. ज्ञानेश्वर टांक मौके पर पहुंचे और जूनियर डॉक्टरों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. साक्षी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 12 घंटे का समय दिया गया है। यदि गिरफ्तारी नहीं होती तो जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले जा जाएंगे। 

वहीं, इस घटना को देखते हुए डॉक्टरों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया। एकत्र हुए चिकित्सकों का कहना था कि घटना के वक्त सुरक्षाकर्मी मौके पर नहीं था। पहले भी इस तरह की घटनाओं के बाद सुरक्षा की मां की जा चुकी है। लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। 
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन की ओर से जूनियर डाॅक्टरों की मांग है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। घटना के विरोध में उन्होंने कार्य का बहिष्कार किया है। समझाने का प्रयास जारी है। -डॉ. आरसी गुप्ता, प्राचार्य, लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज

दोनों पक्षों से मारपीट हुई है। डॉक्टर की तहरीर पर महिला के पुत्र और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। -आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें