पुलिस ने आसपास की दुकानों व बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छत का सरिया काटकर चोरों ने 400 ग्राम सोने के जेवरात चुराए
पुलिस ने पकड़े दो बदमाश, आज होगा खुलासा : 60 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि दोनों आरोपी बंगाल के रहने वाले हैं। सराफा बाजार में काम करते हैं। सीसीटीवी से इनकी पहचान के बाद टीम रवाना की गई। आरोपी पकड़ लिए गए हैं। सामान बरामद भी कर लिया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि ीसीटीवी से सराफा बाजार के व्यापारियों ने आरोपियों की पहचान कराई।
फिल्मी अंदाज में हुई एक करोड़ की ठगी के आरोपियों तक सात माह में नहीं पहुंच सकी पुलिस
फिल्मी स्टाइल में 18 फरवरी को आबू प्लाजा स्थित रघुनंदन ज्वेलर्स से हुई एक करोड़ के गहने ठगी के खुलासे के लगभग सात माह बाद भी पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस ने सात मार्च को 80 लाख के गहने और 89 हजार रुपये बरामद कर इस वारदात का खुलासा किया था।
इस मामले के मास्टरमाइंड सेना के कथित अफसर कृष्णा तिवारी और शोरूम से एक करोड़ के गहने ले जाने वाले कालंद गांव के मुकुल उर्फ सुच्चा और अलवर के सचिन दत्त शर्मा तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। इनकी गिरफ्तारी से इस तरह की कई और वारदात खुलासे की उम्मीद है।
18 फरवरी को सदर बाजार थाना क्षेत्र में स्थित रघुनंदन ज्वेलर्स के संचालक तन्मय अग्रवाल को कृष्णा नाम के व्यक्ति ने कॉल कर खुद को दिल्ली का आभूषण कारोबारी बताया था। उसने एक करोड़ रुपये के गहनों का ऑर्डर दिया और अपने कथित भतीजे को ज्वेलरी देखने के लिए भेजा था।
ज्वेलरी की फोटो व्हाट्सएप के जरिए भेजी गई और पसंद किए गए गहने भतीजे को दे दिए थे। इसी दौरान खुद वेस्ट बंगाल निवासी और सेना का मेजर बताकर कृष्णा तिवारी ने अपने साथियों की मदद से भगवान बुक डिपो संचालक प्रवीण शर्मा को जाल में फंसाकर एक करोड़ रुपये लेकर रघुनंदन ज्वेलर्स पर भेजा था। प्रवीण को एक प्राॅपर्टी खरीदने के लिए खाते में रुपये जमा करने थे।