कैंपस में छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण देने के लिए नेशनल स्किल डवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) एकेडमी भी शुरू होगी। महिलाओं को प्रशिक्षित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का यह केंद्र उत्तर क्षेत्र का मुख्य केंद्र होगा।
उत्तर प्रदेश में सीसीएसयू एवं बीएचयू में स्वावलंबी महिला उद्यमिता कार्यक्रम शुरू होने हैं। जयंती चौधरी ने सीसीएसयू में भौतिक रूप से जबकि उक्त अन्य केंद्रों पर वर्चुअल मोड में लोकार्पण किया।
हिंदी सीखने पर नहीं होनी चाहिए कोई आपत्ति
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा हिंदी भाषा का विरोध करने पर जयंत चौधरी ने कहा कि अगर कोई हिंदी सीखना चाहता है तो उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 600 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। सीसीएसयू में डेढ़ सौ महिलाओं का इस योजना के लिए चयन होगा।