आरोप है कि इसके बाद जेठ और देवर ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। पति के आने पर बताया तो उसने भी उसे पीटा और घर ताला लगाकर चला गया। महिला ने बताया कि उसका जेठ अपनी शादी के लिए उससे जेवर लेने आया था। शादी वाले दिन 16 नवंबर को पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत की।
महिला का कहना है कि पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरी नहीं कराई। उसने 17 नवंबर को थाने में पुलिस के सामने विरोध जताया, तो आरोप है कि एक दरोगा उसे थप्पड़ मारे और अभद्रता करके बाहर निकाल दिया। रविवार को फिर से देवर, जेठ आए और उससे बेटा छीनकर ले गए।
महिला थाने पर शिकायत लेकर पहुंची थी लेकिन उसने तहरीर देने से इंकार कर दिया। अब भी अगर वह कार्रवाई कराना चाहती है तो लिखित में शिकायत करे। दोषियों पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - विवेक यादव, एएसपी ब्रह्मपुरी