मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनज़र पीडियाट्रिक इंसेंटिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) का बुधवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
मेडिकल में कोविड संक्रमित बच्चों के इलाज के लिए 100 बेड की पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) बनाई गई है। 50 बेड का आइसोलेशन वार्ड, 25-25 बेड का का आईसीयू व जनरल वार्ड है, यहां 25 वेंटिलेटर हैं।
मेरठ जिले में अभी तक कोविड पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) नहीं थी। तीसरी लहर में बच्चों पर कोरोना का ज़्यादा असर होगा, ऐसी आशंका जताई गई थी। तब पीआईसीयू बनाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
उद्घाटन करते ही अचानक चली गई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
ऑडिटोरियम में रखा गया था कार्यक्रम। कार्यक्रम में नहीं हुई शामिल। कहा कि जरूरी काम है, जाना है। विरोध प्रदर्शन कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने भी दिया ज्ञापन। कहा हमारी मांगे पूरी नहीं हो रहीं। स्मृति ईरानी ने प्राचार्य डॉ. आर सी गुप्ता से कहा कि वह सांसद के साथ मिलकर इनकी समस्याओं का निस्तारण करें। वहीं उनके अचानक चले जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं।