लापरवाही के कारण युवा ज्यादा हो रहे शिकार
जो जितनी ज्यादा लापरवाही बरतेगा, उसके उतने ही कोरोना की चपेट में आने की आशंका ज्यादा है। फिर चाहे वह युवा ही क्यों न हो? मास्क न लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने के कारण अब ज्यादा युवा कोरोना का शिकार हो रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अप्रैल में मिले 462 मरीजों पर किए गए अध्ययन से यह खुलासा हुआ है। इनमें 46.8 प्रतिशत 20 से 44 साल उम्र के और 22.6 प्रतिशत 45 से 59 साल उम्र के बीच के संक्रमित पाए गए हैं। शून्य से 10 साल तक की उम्र के बच्चे महज 4.8 फीसदी हैं और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का प्रतिशत भी 19.5 फीसदी है। 11 से 19 साल की उम्र के बीच के किशोर वर्ग की तादाद 7.3 प्रतिशत है, जबकि इनमें करीब तीस प्रतिशत महिला वर्ग हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि बावजूद इसके युवा वर्ग इस बीमारी को हराने में बाकी के मुकाबले ज्यादा सक्षम हैं। अभी तक उनकी मृत्यु दर सबसे कम रही है।
किसी को भी हो सकता है संक्रमण
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि संक्रमण किसी को भी हो सकता है। इस वायरस से जुड़ी बारीकियों में से अहम बात यह है कि किसी व्यक्ति में यह संक्रमण बहुत हल्का हो सकता है, जहां संक्रमण के कोई संकेत या लक्षण नहीं दिखते, लेकिन फिर भी वह व्यक्ति वायरस का वाहक बन सकता है। उस व्यक्ति से यह दूसरे व्यक्ति में भी पहुंच सकता है।
अप्रैल में अध्ययन के आंकड़े
उम्र संक्रमित
0-10 22
11-19 33
20-44 214
45-59 103
60 से अधिक 90
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/