आरोप है कि चौहान मार्केट में ब्यूटी पार्लर करने वाली संचालिका के पति उनके बिट्टू मोबाइल स्टोर पर पहुंचे और स्टॉफ व उपभोक्ताओं के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
स्टॉफ ने दुकान मालिक के बाहर होने की बात कही और अन्य दिन आने के लिए उक्त व्यक्ति से कहा लेकिन आरोपी ने स्टॉफ को ही धमका डाला। कहा कि मैं बात नहीं करता, केवल गोलियां मारकर परिवार खत्म करता हूं।
आरोपी यहीं नहीं रुका और आगे कहा कि मेरी पिस्टल में छह गोली हैं और स्टाफ पांच लोगों का है, तुम्हारे लिए पांच गोली काफी हैं। वहीं यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना के बाद से ही स्टाफ में दहशत का माहौल है। दुकान मालिक गुरुशरण के पहुंचने पर स्टाफ ने उन्हें जानकारी दी।
इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सौंपी और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।