बवाल करने वाले छात्रों ने खेल का सामान, शीशे और गमले तोड़ डाले। चीफ प्रॉक्टर व चीफ वार्डन छात्रों को शांत करने का प्रयास करते रहे, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। मामले की गंभीरता को देख तुरंत पुलिस को बुलाया गया। जब पुलिस के सामने भी छात्र शांत नहीं हुए तो हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा गया।
हॉस्टल में हुए बवाल को कुलपति ने गंभीरता से लेते हुए रविवार को चीफ प्रॉक्टर, प्रॉक्टर, चीफ वार्डन और वार्डनों की बैठक लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए।
कुलपति के निर्देश के बाद सभी हॉस्टल पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बवाल और तोड़फोड़ करने वाले करीब 50 छात्रों को चिह्नित किया। सभी छात्रों से अलग-अलग बातें कर उनकी शिकायतें और समस्याओं को सुना। विवि प्रशासन के अनुसार पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर तैयार कर ली है।
हॉस्टल में तोड़फोड़ व बवाल करने वाले 50 छात्रों को चिह्नित किया है। सोमवार को रिपोर्ट कुलपति को सौंपी जाएगी। इनमें से कुछ को निलंबित किया जाएगा तो कुछ की सिक्योरिटी मनी नुकसान की भरपाई के लिए जब्त होगी। - दिनेश कुमार, चीफ वार्डन सीसीएसयू