फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भाजपा नेता व पार्षद हूं...चालान क्यों काटोगे? ट्रैफिक कर्मियों को धमकाने का मामला वायरल

Fri, 19 May 2023 03:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में भाजपा नेता द्वारा ट्रैफिक कर्मी को धमकाने का मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में व्यक्ति खुद को भाजपा पार्षद व नेता बताते हुए ट्रैफिक पुलिस से चालान न काटने की धमकी दे रहे हैं। पढ़ें पूरा मामला।
विज्ञापन
भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता व पार्षद हूं, चालान काटोगे तो देख लूंगा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें भाजपा का पूर्व पार्षद ट्रैफिक कर्मियों को धमकाते हुए नजर आ रहा है। एसपी ट्रैफिक मामले की जांच में जुट गए हैं। वीडियो कंकरखेड़ा क्षेत्र का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


कैंट एरिया से भाजपा के पूर्व पार्षद स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहे थे। वहीं ट्रैफिक पुलिसकर्मी क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच भाजपा के पूर्व पार्षद को ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के लिए रोक लिया। जिसके बाद ट्रैफिक कर्मियों ने पूर्व पार्षद से ड्राइविंग लाइसेंस व हेलमेट की बात कही।

यह भी पढ़ें: Double Murder: चाकू, खून से सने कपड़े व नाखूनों में मिले बाल फोरेंसिक लैब भेजे, नींद की गोलियां भी अहम सबूत
विज्ञापन


ट्रैफिक कर्मियों की बात सुनकर पूर्व पार्षद गुस्से से लाल हो गए। स्कूटी से उतरते ही पूर्व पार्षद ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता कर दी। स्कूटी का चालान काटने पर अंजाम भुगतने की धमकी तक दे डाली।
विज्ञापन


पूर्व पार्षद अभद्रता करते हुए स्कूटी लेकर मौके से चले गए। ट्रैफिक कर्मियों ने मामले की जानकारी एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें