फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पति को पसंद है पनीर टिक्का, पत्नी बना देती है आलू बैंगन, तलाक की नौबत, अफसरों ने माथा पीटा

Sun, 09 Nov 2025 10:43 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

परतापुर की युवती की शादी दिल्ली के युवक से हुई थी। खाने को लेकर तकरार ऐसी बढ़ी कि युवती अपने मायके आ गई और मामला सड़क पर आ गया। पीपीके पर दो बार काउंसिलिंग हो चुकी है, मगर दोनों में से कोई भी मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
तलाक। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात जन्मों के रिश्ते की डोर आलू बैंगन और पनीर टिक्के के विवाद में टूटने के कगार पर पहुंच रही है। परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को एक ऐसा मामला सामने आया है कि काउंसिलिंग करा रही महिला पुलिसकर्मी भी हैरान रह गईं। पति को पनीर टिक्का पसंद है, पत्नी आए दिन आलू बैंगन की सब्जी बना देती है।
विज्ञापन

 

इस बात पर दोनों में तकरार हुई और मामला तलाक तक पहुंच गया। दो काउंसिलिंग परिवार परामर्श केंद्र में होने के बावजूद कोई हल नहीं निकला तो तीसरी बार काउंसिलिंग के लिए पति-पत्नी को अगले सप्ताह बुलाया गया है।
 

परतापुर की रहने वाली एक युवती की शादी चार साल पहले दिल्ली के शाहदरा निवासी जूते की फैक्टरी चलाने वाले युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय तक तो दोनों के बीच सही चलता रहा लेकिन फिर तकरार शुरू हो गई। 
 

पति का कहना है कि पत्नी स्वादिष्ट खाना नहीं बनाती जबकि पत्नी का आरोप था कि पति उसके बनाए खाने की कद्र नहीं करता। युवक को पनीर टिक्का पसंद है लेकिन पत्नी केवल आलू बैंगन और आलू टमाटर की सब्जी ही बना पाती है। खाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद रहने लगा। रोजमर्रा की रसोई से शुरू हुआ विवाद अब परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया है। परिवार ने कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
 
विज्ञापन

फिर काउंसिलिंग के लिए बुलाया
परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी आंचल शर्मा का कहना है कि दोनों के बीच साथ-साथ रहने का समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है। एक बार काउंसिलिंग के लिए और बुलाया है। पनीर टिक्का, आलू बैगन और आलू टमाटर की सब्जी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद रहता है। यह अजीब केस है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें