फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पति ने आठ दिन के बच्चे के साथ पत्नी को घर से निकाला, कहा- बेटे का कराऊंगा डीएनए टेस्ट 

Mon, 13 Dec 2021 01:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को आठ दिन के बच्चे के साथ घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति और ससुराल वालों ने उसे नवजात बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। पति ने बच्चे को नाजायज बताते हुए उसके डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मेरठ में ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं की तो एक युवक ने आठ दिन के नवजात को नाजायज बताकर पत्नी को घर में नहीं घुसने दिया और डीएनए टेस्ट कराने की बात कही। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


 कंकरखेड़ा के डबल स्टोरी निवासी विवाहिता का निकाह दो साल पहले लखीपुरा लिसाडी गेट के युवक से हुआ था। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में पचास हजार रुपये और मोटरसाइकिल की मांग करते थे।

यह भी पढ़ें:  हस्तिनापुर: मिहिर भोज के बोर्ड को लेकर विवाद तेज, भड़काऊ भाषण देने पर गुर्जर समाज के दो नेताओं पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


 
विरोध पर करीब 9 दिन पहले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। चार दिसंबर को महिला ने अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। उसने पति को खबर दी लेकिन कोई देखने नहीं आया। बाद में अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के मायके वाले उसको ससुराल छोड़ने पहुंचे तो उन्होंने मारपीट की और घर में नहीं घुसने दिया। 
विज्ञापन


नरगिस ने बताया कि इसका शौहर नवाजत बेटे को भी अपनाने से इंकार कर रहा है। रविवार को लिसाड़ी गेट थाने पहुंची विवाहिता ने पति व ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग  हैं। उधर, सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें