फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हिंदुस्तान स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने नमन भारद्वाज से की मुलाकात

Sun, 07 Jan 2024 06:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पदाधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के नि.सदस्य नमन त्रिलोक भारद्वाज से सहारनपुर से आए हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सचिव मनोज कुमार सहित उनकी संस्था के अन्य पदाधिकारी ने कार्यालय पर भेंट की।

विज्ञापन


इस दौरान स्काउट गाइड के सचिव मनोज सिंधी ने नमन भारद्वाज को एक पत्र सौंपते हुए स्काउट गाइड के फर्जी राष्ट्रीय सचिव पर कठोर कार्रवाई करने की मांग को लेकर एक पत्र सौपा। साथ ही कहा कि मेरे नाम से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा एक पत्र जारी किया गया है जो कि गलत है आपसे अनुरोध है हमारी मदद कर इस विषय की जांच कर नीरज पटेल के खिलाफ कार्यवाई करने का कष्ट करें।

इस दौरान नमन भारद्वाज स्वयं प्रतिनिधिमंडल के साथ मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय पहुंचे जहां पूरे प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं के मांग पत्र को रजिस्ट्रार धीरेन्द्र कुमार के समक्ष रखा, जिसके बाद रजिस्टर द्वारा नमन भारद्वाज एवं हिंदुस्तान स्काउट गाइड के पदाधिकारी को आश्वत करते हुए कहा गया कि मैं इस विषय पर जांच करके स्पष्टता के साथ जो सही होगा उसी अनुसार कार्रवाई करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारी - फोटो : Amar Ujala
कार्रवाई में रजिस्ट्रार महोदय द्वारा पत्र का संज्ञान लेते हुए फर्जी राष्ट्रीय सचिव नीरज पाटिल द्वारा भेजे गए पत्र को निष्प्रभावी कर दिया गया, जिसके लिए नमन भारद्वाज एवं उत्तर प्रदेश स्काउट गाइड के पदाधिकारी द्वारा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एवं कुलपति महोदय को धन्यवाद व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल ने नमन भारद्वाज का हृदय की गहराइयों से सहारनपुर में होने वाले स्काउट-गाइड की वार्षिक सामान्य बैठक के लिए भी आमंत्रित किया। साथ ही नमन भारद्वाज ने प्रदेश सचिव एवं पदाधिकारी को कहा कि आप पिछले कई वर्षों से स्काउट एवं गाइड के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।

मैं पिछले कई वर्षों से आपके संगठन के साथ जुड़ा हूं, इसी तरह जुड़ा रहूंगा और स्काउट गाइड विद्यार्थियों के लिए एक ऐसी गतिविधि है, जिससे विद्यार्थियों में अनुशासन आता है। वह अनेक गतिविधियां सीख कर अनुशासित बनता है। मैं सदैव आप सब लोगों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा रहूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें