तीन सिपाहियों की बाइक जली, पंचर वाले का खोखा भी राख
रात में थाने में ड्यूटी करने आए तीन पुलिसकर्मी राजीव, चंदू और अनिल ने भी अपनी बाइक वहां पर खड़ी की हुई थी। आग की चपेट में तीनों पुलिसकर्मियों की बाइक आ गई और वह भी जलकर राख हो गई। पुलिस ने बताया कि आग में करीब 15 चारपहिया गाड़ी और अन्य बाइक होना बताया है। थाने के पास गाड़ियों के टायरों में पंचर लगाने वाले का खोखा भी जलकर राख हो गया है।
गनीमत रही कि आग राधा गार्डन तक नहीं पहुंची
थाने से सटे पीछे हिस्से में राधा गार्डन कॉलोनी बसी है। गनीमत रही कि आग थाना परिसर से आग नहीं फैली, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सिपाहियों ने सूझबूझ का परिचय दिया कि आग बुझाने से पहले बिजलीघर पर फोन करके लाइन बंद करा दी थी। थाने में आग की लपटें देखकर कॉलोनी के लोग भी अपने-अपने घरों से रात में बाहर आ गए थे।
गाड़ियों की जांच करना होगा चुनौती
पुलिस ने बताया कि आग में जलने वाली अधिकांश गाड़ी मुकदमे से संबंधित है। कौन सी गाड़ी किसकी थी और कौन से मुकदमे से जुड़ी है। अब पुलिस के सामने चुनौती बनी है कि इन गाड़ियों की कैसे जांच होगी। कई गाड़ी तो फोरेंसिक एक्सपर्ट से जांच कराने के लिए आई थी। जिससे मुकदमे में पुख्ता साक्ष्य जुटाना था। हालांकि पुलिस मंगलवार को सभी गाड़ियों के बारे में जानकारी जुटाने की बात कह रही है।