फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मंगलवार को होगी शाह मोहम्मद राना की जमानत याचिका पर सुनवाई, जानें इस केस में अब तक क्या-क्या हुआ...

Mon, 09 Dec 2024 08:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

राना स्टील पर जीएसटी टीम ने छापा मारकर बड़ी टैक्स चोरी पकड़ी थी। इस मामले में पूर्व विधायक शाहनवाज राना को भी गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राना स्टील इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शाह मोहम्मद राना की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो पाई। अब सुनवाई मंगलवार को स्पेशल सीजेएम शैलेश पांडेय की कोर्ट में होगी। शाह मोहम्मद ने इसके अलावा हाथ में लगी चोट का इलाज कराने के लिए भी प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

गुड्स एंड सर्विस टैक्स इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम ने राना स्टील के निदेशक शाह मोहम्मद को 5 दिसंबर को उनकी मुजफ्फरनगर स्थित फैक्टरी से गिरफ्तार किया था। विशेष अभियोजन अधिकारी लक्ष्य कुमार सिंह ने बताया कि शाह ने बीते सालों में बिलों में गड़बड़ी कर 26 करोड़ की टैक्स चोरी की है। काफी संख्या में डीलर्स को बिना बिल माल सप्लाई किया गया। विभाग के द्वारा बीते वर्षों में काटे गए बिलों की जांच कराई जा रही है। डीजीजीआई की टीम द्वारा कंपनी और डायरेक्टरों के प्राइवेट खातों के रिकार्ड को भी खंगाला जा रहा है। लक्ष्य कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में डीजीजीआई की ओर से कोर्ट में रिपोर्ट पेश की जाएगी। इसके बाद ही जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें