फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पत्नी को वीडियो कॉल कर बोला, मर जाऊंगा... कुछ देर बाद कमरे में पहुंचा भाई तो निकल गई चीख

Fri, 25 Oct 2024 07:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

जिस वक्त आकाश ने पूजा को कॉल किया, वह मायके गई हुई थी। पूजा ने अपने देवर अमन को कॉल कर बताया। अमन जब अपने भाई के कमरे में पहुंचा तो वह फंदे पर लटका हुआ था।  
विज्ञापन
आकाश का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भराला गांव निवासी आकाश (22) ने बृहस्पतिवार देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदा लगाने से पहले आकाश ने पत्नी को वीडियो कॉल की और बोला फांसी लगा रहा हूं। महिला ने अपने देवर को फोन कर जानकारी दी। जब तक परिजन युवक के कमरे में पहुंचे, तब तक उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
Trending Videos

भराला निवासी राकेश के दो पुत्र आकाश और अमन हैं। आकाश अपने पिता राकेश के साथ ही काम करता था। आकाश की लगभग छह माह पहले शादी हुई थी। बृहस्पतिवार देर रात खाना खाने के बाद आकाश दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में सोने चला गया। अन्य परिजन नीचे के हिस्से में सो गए। रात में आकाश ने मीरापुर अपने मायके गई पत्नी को वीडियो कॉलिंग की और बात करने लगा। आकाश ने पत्नी पूजा से कहा कि वह फांसी लगा रहा है और फोन काट दिया। इस पर महिला ने अपने देवर अमन को फोन कर बात बताई। अमन दौड़ कर भाई आकाश के कमरे में पहुंचा तो वह फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने शव को नीचे उतारा। 
 
विज्ञापन

शुक्रवार को आकाश की पत्नी थाने पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी। महिला के साथ पुलिस गांव पहुंची और घटना की जानकारी ली। हालांकि, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिस पर पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम व कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें