फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हारमनी इन के मालिक नवीन अरोड़ा समेत आठ आरोपी जमानत पर रिहा, होटल में चल रहा था कसीनो, अश्लील डांस

Tue, 22 Oct 2024 09:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सोमवार रात होटल में मेरठ, दिल्ली और गाजियाबाद के रईसजादे जुआ खेलने आए थे। पुलिस पहुंची तो कसीनो पर दांव लगा रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने छह युवतियों समेत 21 लोगों को पकड़ा था। युवतियां मुंबई की मॉडल बताई गईं।
विज्ञापन
कोर्ट में पेशी पर लाया गया नवीन अरोड़ा (लाल घेरे में) और अन्य आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होटल हारमनी इन में कसीनो चलाने वाले होटल मालिक भाजपा नेता मेरठ महानगर के पूर्व कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा समेत 15 लोगों के खिलाफ नौचंदी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नवीन अरोड़ा समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी का मेडिकल कराने के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये के कॉइन और चिप्स भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

नवीन अरोड़ा (घेरे में) पेशी के दौरान मुंह छिपाता रहा। - फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर निवासी भाजपा नेता नवीन अरोड़ा का गढ़ रोड पर हारमनी इन होटल है। इसमें राजेश मिगलानी, राजेश जुनेजा, अशोक तनेजा और अमित चांदना की साझेदारी है। पांचों हिस्सेदार होटल में काफी दिनों से अवैध तरीके से कसीनो का संचालन करा रहे थे। सोमवार रात होटल में शहर और दिल्ली तथा गाजियाबाद के रईसजादे जुआ खेलने आए हुए थे। सूचना लीक होने की वजह से कसीनो पर दांव लगा रहे सभी लोग भागने लगे। पुलिस ने छह युवतियों समेत 21 लोगों को पकड़ा था। युवतियां मुंबई की मॉडल बताई गईं। 

जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए लाए गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
बाद में सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार की तहरीर पर नौचंदी पुलिस ने नवीन अरोड़ा, राकेश, मोहित, गौरव कंसल, राजकुमार, राजीव गुलाटी, संजय अरोड़ा, देवेंद्र पाल सेठी, राजेश मिगलानी, राजेश जुनेजा, अशोक तनेजा, अमित चांदना, रजत सिंह, हिमांशु, मैनेजर आदिल खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आठ आरोपी नवीन अरोड़ा, राजीव, राजकुमार, राकेश, संजय, मोहित, देवेंद्र और गौरव को गिरफ्तार किया। सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। मॉडल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए लाए गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
रात को छोड़ा, फटकार लगी तो सुबह फिर बुलाया
नवीन अरोड़ा समेत आठ आरोपियों को सोमवार रात पुलिस ने पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया था। जब फटकार लगी तो सभी को पूछताछ करने के बहाने मंगलवार को बुलाकर कार्रवाई की गई।
भाजपा नेताओं ने बनाए रखी दूरी
नवीन अरोड़ा के अलावा कुछ अन्य आरोपी भी भाजपा से जुड़े हैं। इसके बावजूद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने नवीन अरोड़ा और उनके साथियों से दूरी बनाए रखी। हालांकि छुटभैया कार्यकर्ता थाने से लेकर कोर्ट के बाहर तक दिखाई दिए।
 
विज्ञापन

छापे के दौरान पकड़ी गई थी मॉडल, जिन्हें बिना कार्रवाई छोड़ दिया गया। - फोटो : अमर उजाला
ये बोले एसएसपी
होटल हारमनी इन में कसीनो चलता पकड़ा गया है। 15 के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आठ लोगों का मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जमानत पर रिहा कर दिया गया।
- डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें