पहचान मिटाने के लिए जलाया शव
पहचान न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर पहचान मिटाने के मकसद से शव को जलाया गया है। युवक की हत्या क्यों और किसने की, यह उसकी पहचान होने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।