फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पंज प्यारे भाई धर्म सिंह गुरुद्वारा साहिब के प्रमुख सेवक का निधन, सिख समाज में छाया शोक

Thu, 04 Apr 2024 10:03 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : पंज प्यारे गुरुद्वारा साहिब के प्रमुख सेवक बाबा जोगिंदर सिंह का निधन हो गया। उन्होंने बृहस्पतिवार शाम को दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से सिख समाज में शोक छा गया है।
विज्ञापन
प्रमुख सेवक बाबा जोगिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में हस्तिनापुर के गांव सैफपुर कर्मचंदपुर स्थित पंज प्यारे गुरुद्वारा साहिब के प्रमुख सेवक बाबा जोगिंदर सिंह का दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। इस खबर से सिख समाज में शोक छा गया।

विज्ञापन


प्रमुख सेवक बाबा जोगिंदर सिंह 24 साल से गुरुद्वारा की देखरेख कर रहे थे। गुरुद्वारा गुरु गोविंद सिंह के पंज प्यारे भाई धर्म सिंह की जन्म स्थली पर स्थित है। कार सेवक बाबा शान ने बताया कि बाबा जोगिंदर सिंह पिछले 15 दिनों से बीमारी के चलते दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे, जहां बृहस्पतिवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से सिख समाज में शोक छा गया। 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: पिछलों चुनावों में कैसा रहा गठबंधन का हाल? पश्चिम की सीटों के आंकड़ों पर डालें नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाबा जोगिंदर सिंह का शुक्रवार की सुबह गुरुद्वारा साहिब के प्रांगण में सरोवर साहब के समीप अंतिम संस्कार किया जाएगा। गुरुद्वारा के निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जसकरण सिंह ने बताया कि हजारों सिख श्रद्धालु शुक्रवार को गुरुद्वारा साहिब में बाबा जोगिंदर सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: सपा ने मेरठ सीट पर अब सुनीता वर्मा को दिया मौका; अतुल प्रधान ने दी पार्टी को चेतावनी, फिर बैकफुट पर आए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें