मेरा गांव कुपोषण मुक्त
उन्होंने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्राम प्रधानों को जिम्मेदारी देने की जरूरत है। सिर्फ नाली, सड़क नहीं, बल्कि कुपोषण से लड़ने की जरूरत है। मेरा गांव कुपोषण मुक्त गांव को अभियान के रूप में लीजिये।
ये हैं दानदाता
केएन मोदी ग्रुप, विधायक सोमेंद्र तोमर(रुद्रा कॉलेज), पवन गोयल(एस्ट्रोन कॉलेज), वेंकटेश्वरा ग्रुप ऑफ कॉलेज, सरस्वती मेडिकल कॉलेज गाज़ियाबाद, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज (मुजफ्फरनगर), लक्ष्मी चंद पटवारी कॉलेज(खेकड़ा, बागपत), आईपी कॉलेज (बुलंदशहर), सुंदर दीप ग्रुप ऑफ एजुकेशन(गाज़ियाबाद), आईटीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूसशन(गाज़ियाबाद)
यह भी पढ़ें: विश्व वन्य जीव सप्ताह: गौरैया बचाएं, घोंसला दिखे तो वन विभाग को बताएं, मेरठ में शुरू हुई अनोखी पहल
कार्यक्रम के लिए प्रेक्षागृह में बड़ी स्क्रीन लगाई गई। जिसके जरिए राज्यपाल ने ऑनलाइन कार्यक्रम में उपस्थित होकर विवि में 30 करोड़ की लागत से बने भवनों का लोकार्पण ऑनलाइन किया। राज्यपाल को नैक के लिए विवि का प्रेजेंटेशन देखना था, साथ ही विवि की समीक्षा भी करनी थी। इसको लेकर उन्होंने आठ अक्तूबर को कुलपति प्रो. एनके तनेजा, प्रति कुलपति, नैक टीम के सदस्यों की लखनऊ बुलाया है।
लखीमपुर खीरी प्रकरण के बाद रद्द हुआ कार्यक्रम
लखीमपुरी खीरी में गाड़ी से कुचलकर किसानों की मौत के बाद उपजे विवाद के चलते कार्यक्रम स्थगित होना माना जा रहा है। राज्यपाल के आगमन के दौरान कहीं विरोध प्रदर्शन न हो जाए, इसकी आशंका थी।