फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल मार्केट: सीएम के सलाहकार ने की वार्ता, व्यापारियों को सरकार का भरोसा-नोटिस का तथ्यों के साथ दें जवाब

Thu, 23 Apr 2026 12:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ सेंट्रल मार्केट के सेटबैक विवाद को लेकर कमिश्नरी में हुई बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके हितों के साथ है और नोटिस का तथ्यों के साथ जवाब देने की सलाह दी।

विज्ञापन
सेंट्रल मार्केट में पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ सेंट्रल मार्केट के सेटबैक विवाद को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच अब यह मुद्दा लखनऊ से लेकर दिल्ली तक पहुंच गया है। बुधवार को मेरठ कमिश्नरी में आयोजित बैठक में प्रदेश सरकार और आवास विकास के शीर्ष अधिकारियों ने व्यापारियों से वार्ता कर उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनके हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव आवास गुरु प्रसाद और आवास आयुक्त बलकार सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों नवीन गुप्ता पैनल और अजय गुप्ता पैनल के साथ अलग-अलग बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। बैठक से पहले अधिकारियों के दल ने सेंट्रल मार्केट का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

यह भी पढ़ें: West UP Weather: पश्चिमी यूपी में 40 पार पहुंचा पारा, बढ़ा लू का कहर, तेज धूप से जनजीवन बेहाल

विज्ञापन

नोटिस का तथ्यों के साथ दें जवाब
बैठक में अवनीश अवस्थी ने व्यापारियों से कहा कि अब घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अब तक न्यायालय में व्यापारियों की पैरवी उतनी मजबूत नहीं रही, लेकिन अब व्यापारी आवास विकास की ओर से जारी नोटिस का तथ्यों और दस्तावेजों के साथ जवाब दें।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर स्तर पर व्यापारियों का सहयोग करेगी। साथ ही प्रभावित व्यापारियों को अन्य स्थानों पर सस्ती दरों पर दुकान उपलब्ध कराने के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है।

शुल्क जमा करने वालों की अलग बनेगी फाइल
पहली बैठक में संयुक्त व्यापार संघ के नवीन गुप्ता ने सेंट्रल मार्केट से जुड़े शुरुआती दौर से लेकर अब तक की पूरी प्रक्रिया का ब्योरा अधिकारियों को दिया। अवनीश अवस्थी ने निर्देश दिए कि जिन व्यापारियों ने सेटबैक छोड़ा है और शुल्क जमा किया है, उनकी अलग फाइल तैयार की जाए। यह जिम्मेदारी आवास विकास विभाग की होगी।

संगठन के उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता ने कहा कि सरकार ने 2025 में नई नीति लागू की है, लेकिन आवास विकास के अधिकारी व्यापारियों को सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। इस पर अवस्थी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से व्यापारियों के बीच जाकर उन्हें पूरी जानकारी दें।
विज्ञापन

आवास विकास कोर्ट में मजबूती से रखे पक्ष
दूसरी बैठक में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि आवास विकास के कुछ अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि विभाग कोर्ट में फरियादियों का पक्ष मजबूती से रखे।

संरक्षक अरुण वशिष्ठ ने अधिकारियों को आवास विकास के 30 साल पुराने 36 मीटर प्लॉट के नियमों की याद दिलाते हुए कहा कि दुर्बल आय वर्ग के लोगों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।

बैठक के दौरान कमिश्नर, जिलाधिकारी, एसएसपी, एमडीए और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यापारी नेता अंकित गुप्ता मनु, संदीप गोयल, अंकुर गोयल, सतीश गर्ग और विरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें