लोगों ने समझा रील बना रहे हैं
लूटपाट के दौरान घटनास्थल पर पांच से छह लोग मौजूद थे। गौरव वर्मा ने मदद के लिए पुकारा तो कुछ लोगों ने बताया कि वे रीलबाज समझ रहे थे। उन्हें लगा कि बाइक सवार युवक रील बनाते हुए स्टंट कर रहे हैं। इस गलतफहमी के कारण वे मदद के लिए आगे नहीं आ सके।
दिन दहाड़े सर्राफा व्यापारी के साथ हुई इस लूट की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस चौकी से इतनी कम दूरी पर बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम देना उनके बेखौफ हौसलों को दर्शाता है। सीओ सदर देहात ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने धारा 304 (छिनैती) के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस की कार्रवाई और तलाश
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। पुलिस सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है।