मेरठ के दौराला में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के लिए आया लाखों का सामान चोरी कर लिया गया। मामले में दौराला थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मेरठ के दौराला में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के लिए आया लाखों का सामान चोरों ने कनौड़ा गांव स्थित साइट से चोरी कर लिया। रविवार को सिक्योरिटी इंचार्ज दिल्ली के हरि नगर निवासी ललित ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
हरि नगर निवासी ललित ने बताया कि वह भारतीय रेल के लिए कार्य कर रही एलएनटी कंपनी में सिक्योरिटी इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। बताया कि बीती तीन नवंबर को रात्रि में चोरों ने कनौड़ा गांव की साइट पर आए डेडेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के लिए लाखों का सामान चोरी कर लिया।
मामले की जानकारी मिलने पर कर्मचारियों ने उसे जानकारी दी और ललित ने अधिकारियों को बताया। अधिकारियों के आदेश पर रविवार को ललित ने दौराला थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। ललित ने बताया कि यह कॉरिडोर देश की सबसे बड़ी रेलवे लाइन है, जिससे मालगाड़ी गुजरेंगी। कोलकाता से लुधियाना तक इस लाइन से मालगाड़ियां चलेंगी।