फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 2024 पेरिस ओलंपिक को लेकर खुशखबरी, मेरठ की प्रियंका गोस्वामी ने किया क्वालीफाई

Tue, 14 Feb 2023 03:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

2024 पेरिस ओलंपिक के लिए मेरठ की प्रियंका गोस्वामी ने क्वालीफाई कर लिया है। पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी सोशल मीडिया पर प्रियंका गोस्वामी को दी बधाई। 
विज्ञापन
किरण रिजिजू के साथ प्रियंका गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल प्रेमियों के लिए खुशी की खबर है। आगामी वर्ष 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक गेम्स के लिए पैदल चाल में मेरठ की प्रियंका गोस्वामी ने क्वालीफाई कर लिया है। पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी सोशल मीडिया पर प्रियंका गोस्वामी को बधाई दी है। 

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया पर प्रियंका गोस्वामी को बधाई देते हुए लिखा। रांची में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय स्पर्धा में प्रियंका गोस्वामी ने पैदल चाल में स्वर्ण पदक अपने नाम करते हुए यह उपलब्धि हासिल कर ली है।

यह भी पढ़ें: Meerut: युवती की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, तीन बोरे में मिला था नग्न शव, पहचान के लिए चस्पा कराए पोस्टर
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रियंका गोस्वामी ने रजत पदक अपने नाम किया था। अब पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने पर प्रियंका गोस्वामी के माधवपुरम सेक्टर - 3 में स्थित आवास पर खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


पिता मदनपाल गोस्वामी ने बताया 2021 टोक्यो ओलंपिक में जो कर रह गई थी वो पेरिस ओलंपिक में पूरी होगी। बताया उन्हें बेटी पर पूरा विश्वास था, कि पेरिस ओलंपिक में वो क्वालीफाई कर लेगी। अब अगला लक्ष्य पेरिस ओलंपिक में पदक लाने का होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें