मौके पर मौजूद पुलिस व जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के बालैनी में हबीबपुर नंगला गांव में शादी के दो महीने बाद विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। उधर मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
हापुड़ जनपद के लज्जापूरी गांव के रहने वाली निशा की शादी दो महीने पहले हबीबपुर नंगला गांव के शिक्षक रोहित के साथ हुई थी। बताया कि मंगलवार की सुबह विवाहिता निशा का शव कमरे मेफांसी के फंदे पर लटका मिला। जिसे देखते ही परिवार वालो में कोहराम कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें: Baghpat: दस लाख फॉलोअर होने पर हनीप्रीत ने डेरा प्रमुख का हाथ पकड़ काटा केक, बोली- जिंदगी इतनी..
सूचना सीओ खेकड़ा और बालैनी पुलिस मौके पर पहुंचे। विवाहिता की मौत के बाद उसके ससुराल वाले घर से भाग गए। जानकारी होने पर मृतका के पिता समेत अन्य मायके वाले हबीबपुर गांव पहुंचे। उधर नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।