400 किलोमीटर दूर औरैया में ट्रेन से पकड़े गए आरोपी
रेलवे रोड पुलिस ने आरोपियों की तलाश में उनके परिजनों से भी संपर्क किया। पुलिस हमीम के पिता के संपर्क में आ गई थी। उनकी मदद से पुलिस को ट्रेन का नंबर और उसकी लोकेशन ट्रेस करने में मदद मिली। इसके बाद पुलिस ने जीआरपी से संपर्क कर आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई।
दोनों आरोपी मेरठ से करीब 400 किलोमीटर दूर औरैया में ट्रेन से सफर कर रहे थे। रेलवे रोड पुलिस ने जीआरपी की मदद से ट्रेन में ही दोनों को पकड़ लिया। इस तरह पुलिस ने शहर से बाहर निकल चुके आरोपियों को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया।