सुबह बाइक लेकर घर से निकला था फईम
परिजनों ने बताया कि फईम बुधवार सुबह घर से बाइक लेकर निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। कुछ समय बाद कल्हेड़ी गांव के आम के बाग में उसका शव पेड़ पर लटका मिलने की सूचना मिली। यह खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस को घटनास्थल के पास से युवक की बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी जुटाई।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अमित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया।
प्रथम दृष्टया पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
मौत के कारणों की जांच कर रही पुलिस
सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।