फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मॉडल को मुंबई ले जाकर किया शारीरिक शोषण, 10 साल तक लिव इन रिलेशन, अब धर्मांतरण का दबाव

Mon, 08 Jun 2026 06:53 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सरधना क्षेत्र की एक युवती सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची और कस्बे के ही युवक पर गंभीर आरोप लगाए। बताया कि मुंबई ले जाकर उसका शोषण किया गया। 50 लाख रुपये ठगने की बात भी कही। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
आरोपी युवक के साथ युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना थाना क्षेत्र की एक मॉडल ने कस्बे के ही युवक पर शादी का झांसा देकर करीब 10 साल तक शारीरिक शोषण करने और फिर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत पत्र सौंपा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


अपने अधिवक्ता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता। - फोटो : अमर उजाला
मॉडलिंग करने वाली पीड़िता ने बताया कि साल 2016 में उसकी मुलाकात कस्बे के ही एक युवक से हुई थी। युवक ने उसे मुंबई में मॉडलिंग में बड़ा अवसर दिलाने का लालच दिया और दोनों मुंबई चले गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर करीब 10 साल तक उसका शारीरिक और आर्थिक शोषण किया। जब पीड़िता ने आरोपी से शादी की बात कही, तो उसने धर्मांतरण का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
 

शिकायत के अनुसार, जब पीड़िता के पिता ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया, तो उसने पीड़िता के साथ मारपीट की। युवती ने जब पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि युवक ने उससे 10 साल में लगभग 50 लाख रुपये की ठगी भी की है।
 
विज्ञापन

इस मामले में सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर सभी आरोपों की गहनता से जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

ये भी देखें...
Baghpat: होटल में प्रेमी युगल ने खाया जहर, कमरे में तड़पते हुए मिले, युवती की मौत; युवक की हालत गंभीर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें