परिजनों के अनुसार तीन महीने से हरीनगर निवासी एक युवक उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। आरोपी युवक उनकी बेटी पर जबरन दोस्ती करने का दबाव डाल रहा है। दोस्ती नहीं करने पर आरोपी ने बेटी को अंजाम भुगतने की धमकी तक दे डाली।
परिजनों ने आरोपी युवक के परिजनों को मामले से अवगत कराया। बावजूद इसके आरोपी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आरोपी की डर की वजह से छात्रा दो महीने से स्कूल नहीं जा रही है। कुछ दिन पूर्व आरोपी युवक अपने चार साथियों के साथ पीड़ित के घर पहुंचा।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: ATM से रुपये निकालने आई पत्नी की हत्या कर युवक ने सगे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर
परिजनों पर जबरन बेटी से शादी करने के लिए दबाव डालने लगा। परिजनों के अनुसार आरोपी ने शादी नहीं करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। आलम यह है कि आरोपी के डर के कारण परिवार घर से बाहर तक नहीं निकल रहा है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इंस्पेक्टर क्राइम राजेश कुमार का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।