सार
देहरादून में देर रात बादल फटने के बाद गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। हस्तिनापुर में गंगा 1.65 लाख क्यूसेक पर पहुंच गई, जिससे ग्रामीण चिंतित हैं। प्रशासन ने खादर क्षेत्र में हालात का जायजा लिया और बैराज से लगातार अपडेट ले रहा है।
उत्तराखंड के देहरादून में देर रात बादल फटने का असर मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में साफ दिखाई देने लगा है। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और शुक्रवार सुबह तक यह 1 लाख 65 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया।
जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि गंगा का पानी तट से बाहर निकलने लगा है और अगर और पानी छोड़ा गया तो गांवों तक पहुंच सकता है। ग्रामीण पूरी तरह सतर्क हैं और घरों से बाहर हालात का जायजा ले रहे हैं।