फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हर क्षेत्र में होना चाहिए हिंदी का इस्तेमाल

विज्ञापन
शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को हिंदी दिवस मनाया गया। संयोजन एवं संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. सुधा रानी सिंह ने किया। प्रो. सुधा रानी सिंह ने कहा कि हिंदी सिर्फ सरकारी कामकाज तक ही सीमित न रहे बल्कि इसका इस्तेमाल हर क्षेत्र में किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी भाषा का सम्मान करना व नई पीढ़ी को उसके बारे में बताना प्रत्येक भारतवासी का कर्तव्य है। प्रीति निषाद, उरुसा फारुकी तथा गुनगुन आदि छात्राओं ने भाषण दिए। इकरा और तनीषा ने अपनी कविता से हिंदी के प्रति प्रेम दिखाया। शोधार्थियों में विशाल सरोज, अरुण कुमार, कृष्ण यादव और ज्योति देवी ने व हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. नीता सक्सेना ने काव्य पाठ किया। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने कहा कि हिंदी ने हमें विश्व में एक नई पहचान दिलाई है। हमें गर्व से इसका प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रो. मंजू रानी, प्रो. मोनिका चौधरी, निरुपमा व मनीषा भूषण आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें